फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fierce fighting between two groups of eunuchs

Gorakhpur News: किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, क्षेत्र सीमा को लेकर हुआ विवाद

Wed, 05 Jul 2023 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

बड़हलगंज क्षेत्र की लल्लन किन्नर अपने सहयोगियों के साथ गोला थाने के पीछे एक यजमान के घर पहुंच गए। उसी समय उरुवा से शंकर किन्नर गुट के किन्नर भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गया। दोनों पक्षों में वहीं तकरार शुरू हो गई।

विज्ञापन
Fierce fighting between two groups of eunuchs
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला थाने के पीछे की एक कॉलोनी में एक यजमान के घर पहुंचे दो किन्नर गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। एक पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र की लल्लन किन्नर अपने सहयोगियों के साथ गोला थाने के पीछे एक यजमान के घर पहुंच गए। उसी समय उरुवा से शंकर किन्नर गुट के किन्नर भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गया। दोनों पक्षों में वहीं तकरार शुरू हो गई। बात बढ़ी तो तकरार मारपीट में बदल गई। लल्लन किन्नर ने तहरीर में अपने व अन्य कई सहयोगियों के घायल होने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं उरुवा के शंकर गुट के दिव्या भारती व बिजली किन्नर ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed