{"_id":"65f0cfe9cc24665a3f048ef4","slug":"fear-of-turnover-worth-crores-by-opening-fake-account-in-icici-bank-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495942-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों के टर्न ओवर की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों के टर्न ओवर की आशंका
विज्ञापन
झांसा दे खाता खुलवाया, तमिलनाडु पुलिस की नोटिस के बाद शुरू हुईजांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आईसीआईसीआई बैंक से न्यूनतम मासिक किस्त पर लोन देने का झांसा देकर जालसाजों ने गुलरिहा थाना क्षेत्र की कई महिलाओं का खाता खुलवा दिया। इसके बाद उनके खाते का संचालन जालसाज करने लगे। इस बीच खाते से करोड़ों रुपये के टर्न ओवर की जानकारी होने पर तमिलनाडु पुलिस ने जांच शुरू की तो बात खुली। अब महिलाओं अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक युवक ने पिपरी की रहने वाली काजल का आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया और बताया कि एक लाख रुपये लोन लेने पर तीन हजार रुपये के आसान किस्त पर इसे जमा करना होगा। इस जानकारी के बाद 12-15 और महिलाओं ने भी खाता खुलवा लिया। युवक ने खाते के वेरिफिकेशन के लिए नया मोबाइल सिमकार्ड दिया और बाद में उसे अपने पास रख लिया। इधर तमिलनाडु पुलिस ने किसी मामले की छानबीन के दौरान जब इन महिलाओं के खाते से करोड़ों रुपये का लेन देन देखा तो नोटिस भेजा। इसके बाद से महिलाएं पुलिस कार्यालय और बैंक का चक्कर लगा रही हैं।
इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस तरह के एक मामले की जानकारी हुई है। तमिलनाडु पुलिस की नोटिस के बाद प्रकरण की छानबीन शुरू करा दी गई है।