फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FCI New and Bhathat power plants will be connected to each other

Gorakhpur News: आपस में जुड़ेंगे एफसीआई न्यू और भटहट बिजलीघर

Mon, 24 Nov 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
FCI New and Bhathat power plants will be connected to each other
-पांच करोड़ से लगेगा ओवरहेड तार, लगभग 2.5 लाख को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। एफसीआई न्यू और भटहट बिजलीघर को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इससे लगभग 2.5 लाख लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इसे ओवरहेड तार के जरिये आपस में जोड़ने की तैयारी शुरू की जा रही है।

इस कार्य पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके बाद एफसीआई ओल्ड, एफसीआई न्यू और भटहट बिजलीघर के आपस में जुड़ने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 14 उपकेंद्रों को बिजली देने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

बता दें कि एफसीआई ओल्ड और एफसीआई न्यू पहले ही जुड़े हैं। ऐसे में तीनों बिजलीघर आपस में जुड़ जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे को बिजली का आदान-प्रदान कर सकेंगे। दोनों बिजलीघरों के जुड़ जाने के बाद 14 उपकेंद्रों को निर्बाध व पर्याप्त बिजली मिलेगी। साथ ही फाल्ट आने पर दूसरे बिजलीघर से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता अखिलेश यादव ने बताया कि दोनों बिजलीघरों के जुड़ जाने के बाद बिजलीघरों से जुड़े उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed