फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   father case filed against daughter In-laws family after commits suicide in basti

मायके में रह रही विवाहिता ने फंदे से लटककर दी थी जान, पिता ने ससुरालियों पर लगाया ये आरोप

Sun, 01 Nov 2020 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
father case filed against daughter In-laws family after commits suicide in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मायके में रह रही 26 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने विवाहिता के ससुराल के आठ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने मृत विवहिती के जेठ, देवर व ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए दहेज में नकदी व बाइक की मांग का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की निकाह अप्रैल 2018 में नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद अहमद के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शादी के बाद विवाहिता विदा होकर ससुराल गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मायके आ गई थी। इसके बाद से यहीं रह रही थी। विदाई को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी मसला हल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में रह रही विवाहिता ने 23 अक्तूबर की देर रात में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल में बेटी से दहेज में ढाई लाख रुपये व बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न हो पाने पर उसे प्रताड़ित कर मारापीटा व धमकाया जाने लगा था। जेठ जमील अहमद, देवर जावेद अहमद, ससुर जब्बर अहमद ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इससे आहत होकर बेटी ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


कप्तानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जुनैद अहमद, ससुर जब्बार अहमद, सास फरीदा खातून, जेठ जमील अहमद, जेठानी रुबीना खातून, देवर जावेद अहमद, ननद रोजी व ग्राम प्रधान अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed