फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and daughter die due to electrocution in Deoria

देवरिया: करंट की चपेट में आने से बाप-बेटी की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 23 Aug 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 02:24 PM IST
सार

व्यास तिवारी (55) पुत्र स्व. शत्रुघ्न तिवारी सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए अपने हैंडपंप पर जा रहे थे। इसी बीच घर के सामने से गुजरा बिजली के तार के विद्युत करंट के चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Father and daughter die due to electrocution in Deoria
मौत के बाद अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बिजली के चपेट में आने से बाप-बेटी की मौत हो गई। दोनों को आसपास के लोगों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। वही मृतक की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


महिला थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी व्यास तिवारी (55) पुत्र स्व. शत्रुघ्न तिवारी सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए अपने हैंडपंप पर जा रहे थे। इसी बीच घर के सामने से गुजरा बिजली के तार के विद्युत करंट के चपेट में आ गए।
विज्ञापन


पिता को तड़पडते देख उनकी छोटी बेटी रीमा बचाने के लिए दौड़ पड़ी और उसके चपेट में वह भी आ गई। यह देख आसपास के लोगों ने विद्युत के तार को तोड़कर दोनों को किसी तरह अलग किया आनन-फानन लोगों ने बाप बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed