फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   family took hostage of young man who came to meet girlfriend

गोरखपुर: प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने बनाया बंधक, ग्रामीणों ने कराया समझौता

Tue, 01 Mar 2022 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 03:23 PM IST
सार

रविवार को युवक टहलने के बहाने घर से निकला और प्रेमिका के घर में घुस गया। घर में उस समय युवती अकेली थी, लेकिन इसी बीच उसके परिजन आ गए और युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
family took hostage of young man who came to meet girlfriend
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में रविवार को प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने बंधक बना लिया। काफी देर तक वह घर में बंद रहा। इसकी भनक किसी ग्रामीण को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। बाद में संभ्रात लोगों ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रेमी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को युवक टहलने के बहाने घर से निकला और प्रेमिका के घर में घुस गया। घर में उस समय युवती अकेली थी, लेकिन इसी बीच उसके परिजन आ गए और युवक को पकड़ लिया। नाराज परिजनों ने युवक की पिटाई कर उसे घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, काफी देर तक युवक के नहीं आने पर उसका दोस्त तलाश में पहुंच गया। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घर से बाहर निकाला। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed