फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fake payment in MNREGA Maharajganj news

मनरेगा में फर्जी भुगतान: फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उड़े सबके होश, दो विभाग का नाम आया सामने

Tue, 22 Jun 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 03:50 PM IST
सार

मनरेगा में फर्जी भुगतान के बाद खंगाली जा रही भुगतान की स्थिति, विभाग के जिम्मेदार स्वयं कराए गए कार्य व भुगतान की स्थिति का पता लगाने में जुट गए।

विज्ञापन
Fake payment in MNREGA Maharajganj news
मनरेगा योजना के तहत काम करते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महराजगंज जिले में मनरेगा योजना के तहत जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान व दो विभाग का नाम सामने आने के बाद सभी लाइन विभाग के जिम्मेदारों के होश उड़े हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनके नाम पर भी भुगतान न हो गया हो। ऐसे में मनरेगा का कार्य कराने वाले  विभाग के जिम्मेदार स्वयं कराए गए कार्य व भुगतान की स्थिति का पता लगाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


महराजगंज जिले के सभी 12 ब्लॉकों में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों की ओर से काम कराया जाता है। इसके अतिरिक्त कार्य कराने के लिए लाइन विभाग के रूप में अहर्ता रखने वाले उद्यान, वन, सिंचाईं, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, नलकूप खंड, भूमि संरक्षण, कृषि आदि को मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


मनरेगा में फर्जी भुगतान के मामले में परतावल ब्लॉक में आरोपियों द्वारा वन विभाग की आईडी का दुरुपयोग करने की बात सामने आई है। घुघली ब्लॉक में भी उद्यान विभाग को कार्यदायी संस्था के रूप में इस्तेमाल कर धन के दुरुपयोग की बात सामने आई है। दो लाइन विभाग का नाम सामने आने के बाद अन्य लाइन विभाग से जुड़े जिम्मेदारों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त श्रम व रोजगार अनिल चौधरी ने बताया कि मनरेगा में फर्जी भुगतान के जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर मनरेगा के कार्य के नाम पर हुए भुगतान की स्थिति को देखने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed