{"_id":"611a382f8ebc3ee52a145d35","slug":"fake-mustard-oil-caught-in-gorakhpur-not-investigated-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पकड़े गए नकली सरसों के तेल की अब तक नहीं हो पाई जांच, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पकड़े गए नकली सरसों के तेल की अब तक नहीं हो पाई जांच, जानिए क्या है पूरा मामला
Mon, 16 Aug 2021 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:54 PM IST
सार
एक पखवारा पहले खोराबार पुलिस ने पकड़ा था मिलावटी तेल। धंधेबाज पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की खोराबार पुलिस ने एक पखवारा पहले एक घर से बिक रहे विभिन्न कंपनियों के स्टीकर वाले सरसों के तेल की बड़ी खेप पकड़ी थी। हालांकि धंधेबाज पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए थे। खोराबार पुलिस ने यहां से 75 गैलनों में भरा सरसों का तेल बरामद किया था।
इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से इन तेलों की गुणवत्ता की जांच कराई जानी थी, लेकिन एक पखवारा बीतने के बाद भी अभी तक जांच शुरू ही नहीं हो पाई है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की तरफ से गुंजन कुमार ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई जांच नहीं हो रही है। वही खोराबार एसओ राहुल कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए तेल की जांच की प्रक्रिया लंबित है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी उस आधार पर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जांच की लंबी प्रक्रिया में पूरा प्रकरण उलझा हुआ है और खाद्य तेलों के अवैध धंधेबाज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में मिलावटी तेल बेंचने वालों पर कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है।