{"_id":"648d7ea17cfec36fec0f2939","slug":"experts-advising-children-not-to-leave-house-in-heat-stroke-in-gorakhpur-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Heat Stroke in Gorakhpur: लापरवाही बच्चों पर न पड़ जाए भारी, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heat Stroke in Gorakhpur: लापरवाही बच्चों पर न पड़ जाए भारी, बरतें सावधानी
Sat, 17 Jun 2023 03:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:06 PM IST
सार
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए लोग अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। दिन में बच्चों को कहीं न ले जाएं। उनको घर से बाहर खेलने न जाने दें। बाइक और स्कूटी पर बैठाने से बचें।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी में बड़ों को भी हीट स्ट्रोक से नुकसान हो रहा है मगर कुछ लोग बच्चों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। दोपहर में लू के थपेड़ों के बीच बाइक और स्कूटी पर बच्चों को साथ लेकर निकल रहे हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की राय है कि इस मौसम में बेहद जरूरी होने पर ही बच्चों को घर से बाहर ले जाएं। कड़ी धूप में उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
दोपहर 01.44 बजे गणेश चौराहे पर सिनेमा रोड और काली मंदिर की ओर जाने वाला यातायात चल रहा था। इस चौराहे पर काली मंदिर की ओर बाइक सवार युवक और महिला के बीच करीब छह साल की बच्ची बैठी थी। धूप की जलन से महिला ने चेहरे को हाथ से ढक लिया था। वहीं बच्ची ने चेहरा दूसरी ओर घुमा लिया। एक अन्य बाइक पर सवार बच्चे ने धूप से बचने के लिए सिर पर टोपी और आंखों पर चश्मा लगाया था। इसके बावजूद वह परेशान नजर आ रहा था।
विज्ञापन
दोपहर 02.08 बजे, शास्त्री चौराहे पर गोलघर से बेतियाहाता जाने वाला यातायात सिग्नल चल रहा था। यहां 15 मिनट के भीतर बाइक और स्कूटी पर बच्चों को बैठाकर आठ लोग गुजरे, लेकिन मासूमों की सुरक्षा को लेकर अधिकांश लोग फिक्रमंद नजर नहीं आए। एक स्कूटी सवार युवती और महिला दो बच्चाें को बैठाए हुए तेजी से चले जा रही थीं। बीच में बैठा बालक धूप से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला की गोद में बैठे बच्चे का पूरा बदन धूप में झुलस रहा था।
विज्ञापन
ऐसी ही हालत आंबेडकर चौराहा रोड पर भी नजर आई। एक बाइक पर दो बच्चे बैठे थे। महिला की गोद में बैठी छोटी बच्ची गर्मी से परेशान होकर रो रही थी। इस दौरान इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जिन्होंने बच्चों को धूप से बचाने का प्रबंध कर रखा था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर
अति आवश्यक होने पर ही घर से बच्चों को लेकर निकलें
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए लोग अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। दिन में बच्चों को कहीं न ले जाएं। उनको घर से बाहर खेलने न जाने दें। बाइक और स्कूटी पर बैठाने से बचें। यदि कहीं पर जाना जरूरी है तो पूरे बदन को ढककर रखें। कड़ी धूप में बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले जाना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली का सफर आसान, एक फेरे के लिए बढ़ाई गई छपरा कचहरी आनंद विहार टर्मिनस
ये बरतें सावधानी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को धूप से बचाना जरूरी है। मौसम की चपेट में आकर वे जल्दी बीमार पड़ते हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ही लू के शिकार बच्चे पहुंच रहे हैं। बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी तरह की दिक्कत आने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली का सफर आसान, एक फेरे के लिए बढ़ाई गई छपरा कचहरी आनंद विहार टर्मिनस
ये बरतें सावधानी
- बच्चों को कहीं ले जाना हो तो उनको बाइक पर आगे न बैठाएं।
- बच्चों को बाइक पर बैठाएं तो पूरी तरह से ढककर रखें।
- टोपी और गमछा लगाएं। समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
- बच्चों में कमजोरी, उल्टी-दस्त या अन्य शिकायत होने पर उनको डॉक्टर के पास ले जाएं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को धूप से बचाना जरूरी है। मौसम की चपेट में आकर वे जल्दी बीमार पड़ते हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ही लू के शिकार बच्चे पहुंच रहे हैं। बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी तरह की दिक्कत आने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।