Railway News: दिल्ली का सफर आसान, एक फेरे के लिए बढ़ाई गई छपरा कचहरी आनंद विहार टर्मिनस
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्र के निर्देश पर काशी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस तथा वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में अवैध वेंडिंग एवं बिना टिकट तथा अनियमित यात्रियों की जांच की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली जाने वाले 05101 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित विशेष गाड़ी के एक फेरे को और बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं, औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग की वजह से कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह गाड़ी 18 जून को रविवार को छपरा कचहरी से और 05102 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का संचलन 19 जून को एक फेरे के लिए किया जाएगा। 05101 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस गाड़ी गोरखपुर से 14:40 बजे से चलेगी।
इसके अलावा वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से कई ट्रेनें निरस्त की गई है। साथ ही कई के मार्ग में परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन और पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण किया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर
निरस्त रहेगी ट्रेन
- 20 एवं 21 जून को चलने वाली 05147/05148 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
- 20 एवं 21 जून को चलने वाली 01747/01748 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
- 20 एवं 21 जून को चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बड़ा हादसा: भर-भराकर गिरी निर्माणधीन बिल्डिंग, दो मजदूर दबे, हालत गंभीर
मार्ग परिवर्तन
- बांद्रा टर्मिनस से 19 जून को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- सूरत से 19 जून को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-औड़िहार-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
- अहमदाबाद से 21 जून को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- शालीमार से 20 जून को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 जून को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी-औड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- सीतामढ़ी से 20 एवं 21 जून को चलने वाली सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 एवं 20 जून को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस पूर्व-मध्य रेलवे पर 90 मिनट एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- बरौनी से 20 जून को चलने वाली 14524 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड: गिड़गिड़ातीं रहीं सोहगावती, चलवा दिया बुलडोजर, किसान बोले- छल हुआ है
738 यात्री बेटिकट पकड़े गए
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्र के निर्देश पर काशी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस तथा वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में अवैध वेंडिंग एवं बिना टिकट तथा अनियमित यात्रियों की जांच की गई। इसमें 738 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से 5,64,130 लाख जुर्माना वसूला गया।
रेलवे के लॉड्री में लगाई गईं आधुनिक मशीनें
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर में मैकेनाइज्ड लॉंड्री का विस्तार करते हुए नई आधुनिक मशीनें लगाई हैं। इन मशीनों से तौलियों और चादर की धुलाई में आसानी होगी। इसके अलावा यात्रियों को यह भी जानकारी होगी कि इसकी सफाई कब की गई थी। इसके लिए बेडरोल के पैकेट पर एक क्यूआर कोड अंकित किए गए हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर होगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लॉंड्री में तीन नई हाईटेक वॉशर एक्सट्रैक्टर मशीन और एक कैलेंडरिंग मशीन की स्थापना की गई है। इन मशीनों के लगने के बाद से यात्रियों साफ लेनिन के चादर और तौलिए भी मिलेंगे। इन मशीनों से गंदे लिनेन के चादन और तौलियों को साफ किया जाएगा। यह पूरी तरह से आधुनिक है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई-दिल्ली और पहाड़ी इलाकों के लिए ट्रेनों में मारामारी, एक मिनट में फुल हो जा रहा तत्काल का कोटा
इन मशीनों के लगने के बाद से लॉड्री की क्षमता नौ टन से बढ़कर 16 टन प्रतिदिन हो गई। इसी क्रम में नई एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह ट्रेनों में ऑन बोर्ड लिनेन वितरण सेवा में सुधार करें। सफाई वाले चादर और तौलियें यात्रियों को दी जाए।
यात्रियों की सुविधाओं के एससी कोच में एक कर्मी भी तैनात रहेगा, जो यात्रियों को पूरी जानकारी देगा। इसके अलावा लिनेन अटेंडेंट की ड्रेस एवं एप्रेन में भी बदलाव किया गया है। अब यात्री भी लिनेन की धुलाई के बारे में जान सकेंगे। इसके लिये बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किए जा रहे हैं।