फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Except tomato green chili ginger other vegetables at half price

राहत की खबर: टमाटर, हरी मिर्च, अदरक छोड़ बाकी सब्जियां आधे दाम में

Sat, 29 Jul 2023 03:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

थोक मंडी में रजही, फरेंदा, चौरीचौरा, कैंपियरगंज आदि जगहों से सब्जियां आ रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल से आने वाला परवल इन दिनों बलिया और गाजीपुर से भी आ रहा है।  करेला रजही, चौरीचौरा और फरेंदा से आ रहा है।

विज्ञापन
Except tomato green chili ginger other vegetables at half price
सब्जी मंडी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर मंडी में आसपास के खेतों में उत्पादित सब्जियों की आवक बढ़ गई है। आवक अधिक होने पर भिंडी, करेला, परवल, नेनुआ आदि की कीमतें कम हुई हैं। आवक अधिक होने व कीमत में कमी का फायदा लोगों को मिल रहा है। महेवा मंडी के थोक सब्जी व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि इस वक्त टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर सब्जियों के दाम आधे हो गए हैं।
विज्ञापन


महेवा मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों की आवक मांग की तुलना में अधिक हो रही है। थोक मंडी में रजही, फरेंदा, चौरीचौरा, कैंपियरगंज आदि जगहों से सब्जियां आ रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल से आने वाला परवल इन दिनों बलिया और गाजीपुर से भी आ रहा है। करेला रजही, चौरीचौरा और फरेंदा से आ रहा है। भिंडी आने की शुरुआत तो गुजरात से हुई थी, लेकिन कानपुर और वाराणसी से आवक होने के बाद कीमतों में कमी आई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार...तो राजस्थान पहुंच गई दो बच्चों की मां, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के भाव (प्रति किलो)
 
सब्जी पहले अब
परवल 60-80 40-60
भिंडी 60-80 30-40
करेला 60-80 30-40
नेनुआ 40-60 30-40
कुंदरू 30-40 20-30


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed