{"_id":"65ecdf4b85faadd0450f1524","slug":"exams-end-before-holichildren-will-have-a-lot-of-fun-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-492063-2024-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली से पहले परीक्षाएं समाप्त.. खूब मौज-मस्ती करेंगे बच्चे-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली से पहले परीक्षाएं समाप्त.. खूब मौज-मस्ती करेंगे बच्चे-
Sun, 10 Mar 2024 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:08 PM IST
सार
बेसिक और माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे होली पर खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे। ऐसा इसलिए कि होली से ठीक पहले 21 मार्च तक उनकी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। उन्हें परीक्षा का टेंशन नहीं रहेगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक और माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे होली पर खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे। ऐसा इसलिए कि होली से ठीक पहले उनकी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। उन्हें परीक्षा का टेंशन नहीं रहेगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी है और 21 मार्च को संपन्न हो जाएगी।
परीक्षा समाप्ति के 10 दिन बाद ही 31 मार्च को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। बोर्ड की तर्ज पर विभाग न केवल प्रश्न पत्रों को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा, बल्कि कक्षा छह से आठ का मूल्यांकन भी न्याय पंचायत और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी, वहीं कक्षा छह से आठ तक की सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विवेक जायसवाल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए सील बंद प्रश्न पत्र जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान से खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापक के अलावा सिर्फ एक ही स्कूल के शिक्षक मौजूद रहेंगे। जरूरत के अनुसार, आस-पास के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन