{"_id":"61cdb067254e9a682d53ec13","slug":"every-day-more-than-10-thousand-getting-first-dose-of-covid-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: रेड जोन से बाहर हुआ गोरखपुर, हर दिन 10 हजार से अधिक को लग रही पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: रेड जोन से बाहर हुआ गोरखपुर, हर दिन 10 हजार से अधिक को लग रही पहली डोज
Thu, 30 Dec 2021 06:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:43 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, दो गज की दूरी, अनावश्यक यात्रा से बचाव, हाथों की स्वच्छता, लक्षण दिखने पर जांच और आइसोलेशन जैसे उपाय ही कोविड से बचाव करेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण की रफ्तार पिछले 15 दिनों के अंदर बढ़ी है। यही वजह है कि जिला रेड जोन से बाहर आ चुका है। आंकड़ों की बात करें तो रोजाना औसतन 10 से 11 हजार कोविड के प्रथम डोज लगाए जा रहे हैं। साथ ही 300 से अधिक बूथ हर दिन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जब कार्यभार संभाला तो औसत प्रथम डोज टीकाकरण की रफ्तार तीन से चार हजार प्रतिदिन थी। जिला रेड जोन में था। उस समय 200 के करीब बूथ बनाए जा रहे थे। टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए जिले भर के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक शुरू की गई। इसका असर यह हुआ कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की प्रत्येक ब्लॉक की एक-एक टीम को मोबिलाइजेशन कार्य में लगा दिया गया।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में आरबीएसके, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की टीम, 1468 निगरानी समितियां और 30 टीका एक्सप्रेस लोगों को टीका लगवाने में जुटी हुई हैं। जिले में करीब 76 फीसदी लोगों ने कोविड टीके का पहला डोज लगवा लिया है, जबकि 50 फीसदी लोगों ने दूसरा डोज भी लगवाया है। करीब तीन लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें दूसरी डोज लगनी है। उन्हें समय से दूसरी डोज लेने के लिए टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि नए निर्देशों के मुताबिक 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड टीकाकरण करवाना है। टीकाकरण के बाद भी मास्क, दो गज की दूरी, अनावश्यक यात्रा से बचाव, हाथों की स्वच्छता, लक्षण दिखने पर जांच और आइसोलेशन जैसे उपाय ही कोविड से बचाव करेंगे। सभी लोग टीका लगवाएं और प्रोटोकॉल का पालन करें।