फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even if it rains badly, the weather becomes pleasant

Gorakhpur News: बरसे बदरा तो खुशगवार हुआ मौसम

Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Even if it rains badly, the weather becomes pleasant
गोरखपुर। बृहस्पतिवार देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाने व हल्की से मध्यम बारिश होने से लोग तरबतर होते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी दो दिन और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। बृहस्पतिवार को दिन में भी तीखी धूप रही। वहीं देर रात तकरीबन 12 बजे अचानक मौसम ने करवट लिया। ठंडी हवा चलने के साथ शहर के अलावा जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रात में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। शुक्रवार को दिन में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश होने से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed