फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EO and chairman complained against each other by giving a complaint in police station at Kushinagar

कुशीनगर: ईओ और चेयरमैन ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया माहौल

Sat, 17 Oct 2020 05:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीरोड (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीरोड (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 05:01 PM IST
सार

  • शुक्रवार को ईओ ने कार्यालय कक्ष में बंधक बनाने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए की थी शिकायत
  • शनिवार को चेयरमैन व सभासदों ने ईओ के खिलाफ दिया शिकायती पत्र

विज्ञापन
EO and chairman complained against each other by giving a complaint in police station at Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की शाम को अधिशासी अधिकारी ने चेयरमैन और उनके समर्थक सभासदों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। वहीं शनिवार को चेयरमैन और उनके समर्थक सभासदों ने थाने पहुंचकर ईओ पर विकास कार्यों में बांधा डालने और नगर पालिका एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पुलिस दोनों के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेवरही नगर पंचायत में ईओ अजय कुमार गुप्ता और चेयरमैन श्याम सुंदर विश्वकर्मा के बीच चल रही खींचतान दफ्तर से निकलकर थाने पहुंच गई है। पिछले महीने टैक्सी स्टैंड की नीलामी के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को ईओ ने चेयरमैन और उनके समर्थक सभासदों पर कार्यालय का गेट बंद कर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ईओ ने इस मामले में केस दर्ज कराने के लिए सेवरही थाने में तहरीर भी दी। मामला सार्वजनिक होने के बाद शनिवार को चेयरमैन श्याम सुंदर विश्वकर्मा अपने समर्थक सभासदों के साथ सेवरही थाने पहुंचे और ईओ के आरोपों को गलत बताते हुए उन पर विकास कार्यों में बांधा पहुंचाने और नगर पालिका एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने भी ईओ के खिलाफ शिकायती पत्र एसओ को दिया। चेयरमैन का कहना है कि ईओ के खिलाफ बोर्ड ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है, जिससे नाराज ईओ अब उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ सेवरही उमेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed