फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entering office beat up VDO and took out pistol

Gorakhpur: दफ्तर में घुसकर वीडीओ से मारपीट और तमंचा निकाला, पीड़ित ने दी तहरीर

Tue, 13 Jun 2023 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

तनवीर अशरफ अंसारी ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार को अपने कार्य क्षेत्र से लौटकर ब्लाॅक मुख्यालय पर 11.30 विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत सैरों के पंचायत सहायक गुंजन के पति प्रदीप यादव अपने 4-5 साथियों के साथ आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
Entering office beat up VDO and took out pistol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक में सोमवार सुबह 11.30 बजे दो कार से आए मनबढ़ों ने ग्राम पंचायत अधिकारी तनवीर अशरफ अंसारी से कार्यालय में मारपीट व तमंचा लहराने का मामला सामने आया। आरोप है कि मनबढ़ों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित तनवीर ने अपने साथियों के साथ खजनी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मारपीट की वजह पंचायत के कामों पर सवाल उठाना सामने आया है। आरोपी एक सहायक ग्राम पंचायत का पति है। दरअसल सहायक ग्राम पंचायत की नियुक्ति प्रधान करते हैं और आउटसोर्सिंग के जरिए इनको 6000 रुपये महीना मानदेय मिलता है। दिन के कामों की समीक्षा ग्राम विकास अधिकारी करते है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुगी शिक्षक का कारनामा: फार्म भरवाने के बहाने छात्रा के आधार कार्ड से बनवा लिया निकाहनामा, तुड़वा दी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


 तनवीर अशरफ अंसारी ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार को अपने कार्य क्षेत्र से लौटकर ब्लाॅक मुख्यालय पर 11.30 विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत सैरों के पंचायत सहायक गुंजन के पति प्रदीप यादव अपने 4-5 साथियों के साथ आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर तकनीकी सहायक मोहम्मद ताहिर को भी गालियां देने लगे।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, इन लोगों द्वारा मेज पर रखे सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया गया। इस बीच वहां पर उपस्थित ग्राम रोजगार सेवक औराई धर्मदास व ग्राम रावतडाडी के प्रधान प्रतिनिधि गणेश यादव द्वारा बीच बचाव किया गया। इसके बाद प्रदीप यादव व उसके साथी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते बाहर चले गए। इससे ब्लॉक परिसर में अफरा तफरी व भय का महौल बन गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed