{"_id":"651162f845383426c503d7c5","slug":"entered-house-and-beat-four-people-in-gorakhpur-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर में घुसकर चार लोगों को पीटा, केस दर्ज कराने पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर में घुसकर चार लोगों को पीटा, केस दर्ज कराने पर पिटाई का आरोप
Mon, 25 Sep 2023 04:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:07 PM IST
सार
संजय यादव ने दी तहरीर में लिखा है कि 21 सितंबर की शाम गांव के चार युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ित संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पीयूष यादव, शत्रुधन यादव, आकाश यादव व हरिओम के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने से नाराज मनबढ़ों ने पुनः संजय यादव के घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट दिया।
विज्ञापन
चौरीचौरा में मारपीट में घायल संजय यादव और उनके परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरी गांव के सतहवां टोले में शनिवार रात में मनबढ़ों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने 21 सितंबर को भी मारपीट की थी, लेकिन केस दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। केस दर्ज कराने से नाराज होकर मारपीट की गई। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, संजय यादव ने दी तहरीर में लिखा है कि 21 सितंबर की शाम गांव के चार युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ित संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पीयूष यादव, शत्रुधन यादव, आकाश यादव व हरिओम के खिलाफ केस दर्ज किया था।
केस दर्ज होने से नाराज मनबढ़ों ने पुनः संजय यादव के घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट दिया। पीड़ित संजय यादव ने बताया कि शनिवार रात बेचन, पीयूष, शत्रुधन व भीम समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर मेरी मां कलावती, पत्नी पूनम देवी, रिंकू व मुझे जमकर कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।