फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   enjoy boating in Ramgarhtal from today till 11 pm

गोरखपुर: रामगढ़ताल में आज से रात 11 बजे तक ले सकेंगे बोटिंग का मजा, सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा जीडीए

Tue, 29 Mar 2022 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

नया सवेरा में देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने पर जीडीए ने निर्णय लिया। रात में बोटिंग के समय सुरक्षा का भी पूरा ध्यान जीडीए रखेगा। वहीं पुलिस भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
enjoy boating in Ramgarhtal from today till 11 pm
रामगढ़ ताल में बोटिंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बोटिंग का शौक रखने वालों के लिए अच्छी सूचना है। अब रामगढ़ताल में मंगलवार से रात 11 बजे तक बोटिंग की जा सकेगी। रात में बोटिंग का समय बढ़ाने के साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सभी बोट संचालकों को सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने चेताया है कि प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही वह खुद भी औचक निरीक्षण कर सुरक्षा बचाव के संसाधनों की जांच करेंगे। उधर नया सवेरा पर पुलिस की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर एवं आसपास के जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक, रामगढ़ताल क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं। इस दौरान तमाम लोग ताल में बोटिंग का भी आनंद उठाते हैं। बोटिंग के शौकीनों की अच्छी संख्या को देखते हुए ही संचालक अब ताल में स्पीड बोट से लेकर क्रूज तक का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के नया सवेरा एवं उसके आस-पास जुटता देख प्राधिकरण ने अब गर्मी के मौसम तक के लिए बोटिंग का समय बढ़ाकर रात 11 बजे तक कर दिया है। ठंड में यह समय नौ बजे तक सीमित कर दिया जाएगा।

सुरक्षा के रहेंगे पूरे इंतजाम
गोरखपुर के रामगढ़ताल में देर रात तक बोटिंग की सुविधा देने के साथ ही जीडीए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी करने का दावा कर रहा है। क्रूज के साथ ही सभी तरह की नावों पर प्रकाश की व्यवस्था होगी। अनिवार्य रूप से गोताखोर की व्यवस्था की जाएगी। अच्छी गुणवत्ता के लाइफ जैकेट भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगले एक सप्ताह तक जीडीए ,सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की औचक जांच भी करेगा। सुरक्षा मानकों में लापरवाही करने वाली फर्म को बोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष स्वयं भी सुरक्षा के मानकों की औचक जांच करेंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल क्षेत्र में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग शाम सात बजे के बाद भी आते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए 29 मार्च से बोटिंग की समय सीमा रात 11 बजे तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है। सभी तरह की नावों में भ्रमण का मजा लिया जा सकेगा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed