{"_id":"614ed15b2271ea20e7267263","slug":"engineering-student-dead-body-found-at-keervaniya-ghat-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: केरवनिया घाट पर मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव, दो दिन पहले नदी में लगाई थी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: केरवनिया घाट पर मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव, दो दिन पहले नदी में लगाई थी छलांग
Sat, 25 Sep 2021 01:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:06 PM IST
सार
मृत छात्र महुअवा थाना विजयीपुर गोपालगंज बिहार का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खामपार थाना अंतर्गत खंनुवा नदी के केरवनिया घाट पर शनिवार को सुबह इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव मिला। छात्र को खोज रहे परिजनों ने नदी के किनारे पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आईआईटी खड़कपुर का छात्र तथा ग्राम महुअवा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम महुअवा निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र रानू सिंह (24) आईआईटी खड़कपुर का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह शुरू से ही मेधावी छात्र था। परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष से ही वह पठन-पाठन को लेकर काफी तनाव में रह रहा था। हाल ही में वह अपने गांव आया था। दो दिन पूर्व 23 सितंबर को घर से वह निकला और पास के खंनुवा नदी पर स्थित माड़र घाट पुल पर पहुंचा। पुल पर अपना कपड़ा, चश्मा आदि उतारकर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन व पुलिस ने मल्लाहों तथा बाद में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शव की तलाश कराई। परंतु शव नहीं मिला। परिजन भी दो दिन से नदी के किनारे घूम- घूमकर शव की तलाश कर रहे थे।
इसी बीच शनिवार की सुबह खामपार थाना के केरवनिया घाट पर कुछ चरवाहों ने शव को नदी में उतराते हुए देखा। जिसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र मे फैल गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देखकर छात्र को तलाश रहे परिजन भी पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई रमेश सिंह ने शव का पहचान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।