फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encroachment will be removed from footpaths of Gorakhpur city street vendors will be shifted

गोरखपुर: शहर के फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, रेहड़ी वालों को किया जाएगा शिफ्ट

Wed, 21 Jul 2021 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 12:28 PM IST
सार

कमिश्नर ने दिया निर्देश, सर्वे कर रिपोर्ट दें।

विज्ञापन
Encroachment will be removed from footpaths of Gorakhpur city street vendors will be shifted
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रेहड़ी वालों को शिफ्ट कर शहर के फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पैदल यात्रियों की सहूलियत और निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सबसे पहले सभी प्रमुख सड़कों के किनारे बने फुटपाथ से कब्जा हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अफसरों को संयुक्त तौर पर सर्वे करने के लिए निर्देश दिया है। कहा है कि एक सप्ताह में रिपोर्ट दें कि कहां-कहां पर फुटपाथों पर किन लोगों का कब्जा है। इस दौरान रेहड़ी, फेरी लगाने वालों को शिफ्ट कर उन्हें दूसरी जगह मुहैया कराई जाएगी और बाकी लोगों द्वारा कि ए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


फुटपाथ पर रखे हैं जेनरेटर, सामान रखकर कब्जा
गोलघर, पार्क रोड, मोहद्दीपुर, असुरन चौक, धर्मशाला बाजार, रेती समेत तकरीबन सभी प्रमुख सड़कों के किनारे बनाए गए फुटपाथ पर लंबे समय से कब्जा हो गया है। गोलघर में तो हर दुकानदार अपना कुछ न कुछ सामान फुटपाथ पर रखकर बेचता है। तमाम विक्रेताओं ने तो फुटपाथ पर जेनरेटर सेट लगा रखा है। ऐसे में पैदल यात्रियों को जोखिम उठाकर भीड़-भाड़ वाली सड़क पर चलने की मजबूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि शहर के ज्यादातर फुटपाथ पर अतिक्रमण है। पैदल चलने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इनकी सुरक्षा के लिहाज से ही फुटपाथ बनाए गए थे जो अपना वजूद खो चुके हैं। टीम बनाकर ऐसे सभी फुटपाथ चिह्नित कराए जा रहे हैं जिन्हें खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed