फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encounter between up police and miscreants in gorakhpur

गोरखपुर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी को लगी गोली 

Mon, 26 Jul 2021 08:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 08:40 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है। देवरिया के गौरी बाजार का गैंगस्टर हत्या का आरोपी है जिसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Encounter between up police and miscreants in gorakhpur
घायल बदमाश धर्मदेव यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहां फोरलेन पर रविवार की रात 11.15 बजे के करीब पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गैंगस्टर व हत्यारोपी धर्मदेव यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। धर्मेंद्र खोराबार के पोखरा टोला में दिव्या दुबे की हत्या का आरोपी था और उसकी तलाश में पुलिस टीम काफी दिनों से थी। पुलिस ने आरोपित के पास से डबल बैरल बंदूक और बाइक बरामद किया है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


 देवरिया के गौरीबाजार के गौरीबुजुर्ग गांव निवासी बदमाश धर्मदेव को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब 11.15 बजे खोराबार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर बदमाश कड़जहां फोरलेन के रास्ते गुजरने वाले हैं। यह बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


सूचना पर रामनगर कड़जहां चौकी प्रभारी चंदन सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़जहां मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को देख जैसे ही पुलिस ने रूकने का इशारा किया, बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह वहीं गिर गया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश पर कई मुकदमे, मिथुन गैंग का सदस्य

पुलिस की गोली से घायल धर्मदेव पर आठ से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह चौरीचौरा पुलिस पर हमला करने के आरोपित मिथुन गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस ने मिथुन को जेल भेजा था। इसके साथी के बारे में पुलिस जानकारी जुटाकर तलाश शुरू कर दी है।
 
दिव्या के भाई आकाश का दोस्त है धर्मदेव
घायल बदमाश धर्मदेव बीते 6 जून को खोराबार इलाके के पोखरा टोले में हुई दिव्या दूबे हत्याकांड में भी शामिल था। 6 जून 2021 को घर में ही दिव्या दुबे की गला कसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस दिव्या के भाई आकाश को हत्यारोपी के रुप में जेल भी भेज चुकी है। पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि दिव्या की हत्या उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस को तभी से उसके भाई आकाश के दोस्त धर्मदेव की तलाश थी। रविवार की देर रात पुलिस ने धर्मदेव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
 
बेंगलुरु में हत्या में भी वांछित है धर्मदेव
कुछ साल पहले धर्म देव ने बेंगलुरू में अपने दोस्त की भी हत्या कर दी थी और फिर वहां से फरार हो गया। उसके खिलाफ वहां पर भी मुकदमा दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा है उसकी तलाश में बेंगलुरु पुलिस भी लगी थी।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश धर्मदेव को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है। पुलिस कस्टडी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। धर्मदेव हत्या के मामले में वांछित था। उसके पास से डबल बैरल बंदूक बरामद कर ली गई है। जल्द ही उसके साथी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed