{"_id":"5fd90dfb8ebc3e3f527cf45c","slug":"electricity-corporation-give-200-crore-relief-consumers-zone-gorakhpur-city-news-gkp377009335","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जोन के 70 हजार उपभोक्ताओं को 200 करोड़ की राहत देगा विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जोन के 70 हजार उपभोक्ताओं को 200 करोड़ की राहत देगा विद्युत निगम
Wed, 16 Dec 2020 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान बंद वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों के मालिकों को विद्युत निगम 200 करोड़ की राहत देगा। निगम कोविड एकमुश्त समाधान योजना के तहत जोन के ऐसे 70 हजार उपभोक्ताओं को लाभ देने की तैयारी में है। इस योजना में 31 जनवरी 2021 तक पंजीकरण कराने वाले बड़े उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा।
विद्युत निगम को 70 हजार उपभोक्ताओं से लॉकडाउन के दौरान का 620 करोड़ दो लाख रुपये राजस्व जमा कराना है। इसी धनराशि में से सरचार्ज के रूप में निगम 205 करोड़ तीस लाख रुपये कम करेगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं के हित में समाधान योजना की शुरूआत की गई है। इससे उन्हें एक साथ बड़ी बकाएदारी से छुटकारा भी मिलेगा।
समाधान योजना में पंजीकरण के लिए वाणिज्यिक (एलएमवी 2), निजी संस्थान (एलएमवी 4 बी) और औद्योगिक श्रेणी (एलएमवी 6) वाले उपभोक्ताओं को लाभ देने की योजना है। इनके नवंबर से पहले के कुल बिल का तीस फीसदी और नवंबर के बाद पूरा बिल जमा कर योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 28 फरवरी 2021 तक हर हाल में पूरी राशि जमा करनी होगी। पंजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को बिल में संशोधन का भी विकल्प दिया जाएगा। बिल का संशोधन अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर करते हुए इसकी सूचना मैसेज के जरिये उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर देनी होगी।

मंगलवार को सॉफ्टवेयर में थोड़ी देर आई खामी
समाधान योजना की शुरुआत 15 दिसंबर से की गई है। मंगलवार सुबह उपभोक्ता मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय से लेकर विभिन्न खंडों में अधिकारियों के पास गए लेकिन दोपहर तक साफ्टवेयर में समाधान योजना का विकल्प न आने से निराश लौटना पड़ा। अधिकारी भी सॉफ्टवेयर की खामी से परेशान रहे। दोपहर दो बजे के बाद फिर दिक्कत दूर हुई।
जोन में यह है बकाया
एलएमवी 2 एलएमवी 4 एलएमवी 6
गोरखपुर शहर 23304 10088 3002
गोरखपुर ग्रामीण प्रथम 6777 3484 1727
गोरखपुर ग्रामीण द्वितीय 6675 6143 3549
देवरिया 12941 9961 5472
महराजगंज 9075 4753 2690
कुशीनगर 11229 7042 4089
जोन में यह है बकाया
एलएमवी 2 एलएमवी 4 एलएमवी 6
गोरखपुर शहर 23304 10088 3002
गोरखपुर ग्रामीण प्रथम 6777 3484 1727
गोरखपुर ग्रामीण द्वितीय 6675 6143 3549
देवरिया 12941 9961 5472
महराजगंज 9075 4753 2690
कुशीनगर 11229 7042 4089