फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity connections were being run under fake names Chairman caught them

Gorakhpur News: फर्जी नाम से चल रहे थे बिजली कनेक्शन, चेयरमैन ने पकड़ा

Thu, 21 Dec 2023 01:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 01:30 PM IST
सार

चेयरमैन के निर्देश पर ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय के एसई ने जब मास्टर डेटा से फीडरों का मिलान किया तो पाया कि पुराने फीडरों के नाम से ही कुछ नए फीडर सिस्टम में बन गए हैं। अंतर सिर्फ यह है कि उनके नाम के आगे नया कोड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Electricity connections were being run under fake names Chairman caught them
बिजली कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिजली निगम ग्रामीण द्वितीय में एक फीडर पर करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के फर्जी नाम पर बिजली कनेक्शन चल रहा था। पांच महीने बाद ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने इस लापरवाही को पकड़ा। उन्होंने अभियंताओं से डिफाल्टर सूची की जांच करवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


चेयरमैन के निर्देश पर ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय के एसई ने जब मास्टर डेटा से फीडरों का मिलान किया तो पाया कि पुराने फीडरों के नाम से ही कुछ नए फीडर सिस्टम में बन गए हैं। अंतर सिर्फ यह है कि उनके नाम के आगे नया कोड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


जांच कराई तो पाया कि ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में चल रहे फेक (गलत) नाम से चार फीडर व 15 हजार कनेक्शनों का मामला जुलाई का है। जुलाई में पावर कारपोरेशन ने पुराने एम पावर साफ्टवेयर से डाटा नए साफ्टवेयर आरएमएस पर ट्रांसफर कराया। एसई ने बताया कि डाटा की जांच करवाई गई है। चार फीडरों पर कुछ फेक नाम से नए डाटा की वजह से रिकार्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed