फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electoral management is brain exercise, juggling of figures: Prof. Mukul

दिमागी कसरत, आंकड़ों की बाजीगरी है चुनावी प्रबंधन : प्रो सक्सेना

Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electoral management is brain exercise, juggling of figures: Prof. Mukul
दिमागी कसरत, आंकड़ों की बाजीगरी है चुनावी प्रबंधन : प्रो. मुकुल
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रो. कर्नल मुकुल सक्सेना ने कहा कि चुनावी प्रबंधन एक दिमागी कसरत है, आंकड़ों की बाजीगरी है। ऐसे में एक शैक्षणिक संस्थान में स्थापित इलेक्शन सेल की अहमियत बढ़ जाती है, जो रिसर्च को केंद्र में रखकर राजनीतिक पार्टियों को अपनी सेवाएं दे सकें।
प्रो. सक्सेना कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी, जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य वक्ता प्रो. मुकुल ने संवाद भवन में विद्यार्थियों को चुनाव के दौरान जनमत निर्माण, चुनावी प्रबंध और रणनीति का मूलमंत्र समझाया। प्रो रूसी राम महानंदा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. विनीता पाठक, डॉ. अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाषण, स्लोगन, विज्ञापन प्रभावित करते हैं
प्रो सक्सेना ने कहा कि दिमाग के अंदर डर, उम्मीद, गुस्सा, खुशी, असुरक्षा का भाव एक वोटर के दिमाग में भी चल रहा होता है। वहीं नेताओं के भाषण, स्लोगन, चुनावी घोषणा पत्र, विज्ञापन सरीखे फैक्टर वोटर के दिमाग को प्रभावित करते हैं। विद्यार्थियों ने चुनावी प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे, जिसका एक्सपर्ट ने बड़ी ही सहजता से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed