फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly man beaten up over land dispute, FIR lodged against four people including nephew

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में वृद्ध को पीटा, भतीजे समेत चार पर प्राथमिकी

Mon, 24 Nov 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten up over land dispute, FIR lodged against four people including nephew
बड़हलगंज के करौंदी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में जमीन के विवाद में 83 वर्षीय वृद्ध रामाशंकर यादव की पिटाई का मामला सामने आया है। भतीजे नंदकुमार यादव ने न केवल उन्हें पीटा बल्कि जमीन पर कब्जा जमाने के लिए खेत भी जोत लिया। पीड़ित रामाशंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने नंदकुमार यादव, उनकी पत्नी पार्वती देवी, बेटे दीपक यादव और रामानंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामाशंकर यादव ने पुलिस को बताया कि वह करीब 50 वर्षों से परिवार सहित मुंबई में रह रहे थे। गांव की उनकी खेती योग्य भूमि को वर्षों से बड़े भाई के बेटे नंदकुमार यादव ही जोतते-बोते रहे। हाल ही में रामाशंकर गांव लौटे और अपनी जमीन वापस मांगी, लेकिन भतीजे ने इन्कार कर दिया। बाद में ग्रामीणों की पहल पर दोनों पक्षों में बंटवारा भी तय हुआ, मगर इसके बावजूद नंदकुमार उनकी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हुए। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर ले जाने के रास्ते को लेकर कहासुनी हुई तो नंदकुमार, उनकी पत्नी, बेटे और सहयोगी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। जमीन पर पटककर भतीजे ने उनका दांत भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। रामाशंकर ने आशंका जताई कि उनकी उम्र अधिक होने के कारण आरोपी उनके साथ अनहोनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला राजस्व विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed