फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly Kotdar dies in a road accident on the highway in Gorakhpur, jam created by keeping the dead body

Gorakhpur News: हाईवे पर कोटेदार को ट्रेलर ने कुचला, मौत- पत्नी संग घर से निकले थे; शव रख किया प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2025 04:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

परेशापार सिंह ढाबे के पास कोटेदार सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर रजिस्टर की फोटो कापी कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही टेलर की चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे फंस गये जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Elderly Kotdar dies in a road accident on the highway in Gorakhpur, jam created by keeping the dead body
मृतक दिग्विजय सिंह( फाइल फोटो), घटना के बाद लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 गगहा थाना क्षेत्र के परेशापार में गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर डिवाइजर पार कर रहे बुजूर्ग को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। ट्रेलर के पहिए के नीचे गर्दन आ जाने से मृतक का गर्दन धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रेलर को हिरासत में ले लिया है। हादसा हाईवे पर पारेशापार सिंह ढ़ाबे के पास मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक़, मृतक की पहचान जगदीशपुर भलुवान निवासी दिग्विजय सिंह (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरकारी कोटे की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


वह बाइक से अपनी पत्नी फूलमती तिवारी के साथ कौड़ीराम जा रहे थे। परेशापार सिंह ढाबे के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर रजिस्टर की फोटो कापी कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही टेलर की चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे फंस गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी वहीं सड़क के किनारे खड़ी थीं।अपनी आंखों के सामने घटना घटित देख बेहोश हो गई। सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी बांसगांव दरवेश कुमार, नायब तहसीलदार वासगांव जिवेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।


इस दौरान गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस मौजूद रही। सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद सड़क खाली कराया और आवागमन बहाल कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed