{"_id":"69878d3b0467ebbef900ba2e","slug":"eight-trains-including-humsafar-and-ltt-express-may-be-cancelled-approval-will-be-sought-from-the-board-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1223023-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हमसफर, एलटीटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें हो सकती हैं निरस्त, बोर्ड से ली जाएगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हमसफर, एलटीटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें हो सकती हैं निरस्त, बोर्ड से ली जाएगी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैंट स्टेशन से 10 से ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद जारी होगा शेड्यूल
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नए एफओबी के निर्माण के लिए 15 फरवरी से ब्लॉक का बना प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए प्लेटफॉर्म पांच और छह पर 15 फरवरी से 24 मार्च तक यातायात ब्लॉक लेने की तैयारी है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई जाने वाली आठ ट्रेनों के निरस्तीकरण और बिहार व वाराणसी जाने वाली 10 ट्रेनों को कैंट स्टेशन से चलाने की तैयारी है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय लखनऊ मंडल के डीआरएम को लेना है, जिसके बाद प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को ध्वस्त किया जा चुका है। प्लेटफॉर्म एक पर बचे कुछ हिस्से को अब तोड़ा जा रहा है। दो दिन में इसे हटा दिया जाएगा। इसकी जगह नया एफओबी तैयार किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए सीढ़ी बनानी है और इसके लिए ट्रेनों का संचलन रोकना पड़ेगा। अभी प्लेटफॉर्म पांच व छह के लिए योजना बनाई गई है। कार्यदायी संस्था गति शक्ति ने कार्य को लेकर प्रस्ताव बनाया है। इसके मुताबिक, हमसफर एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-सीएसएमटी अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और पांच पैसेंजर को निरस्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
स्टेशन डायरेक्टर रमनदीप गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न होने पाए इसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों को डायवर्ट करके आनंदनगर-बढ़नी रूट से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
-
कोट
रेलवे स्टेशन पर एफओबी निर्माण के लिए यातायात ब्लॉक लेने की योजना तैयार की जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। जल्द इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर