फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight including husband sued for murder of married woman in Basti

बस्ती: विवाहिता की हत्या में पति समेत आठ पर मुकदमा, कमरे में फंदे से लटकता मिला था शव

Thu, 16 Sep 2021 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

नगर थाना क्षेत्र के कसैला में पांच दिन पहले हुई थी घटना, कमरे में फंदे से शव लटकता मिलने का ससुरालियों ने किया था दावा।

विज्ञापन
Eight including husband sued for murder of married woman in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती नगर थानांतर्गत कसैला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि मृतका नेहा के पिता राम असारे का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। उनकी तहरीर पर पति भीम शंकर, ससुर बहराम, सास इन्द्रावती, दो देवर व तीन ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत कोहना निवासी राम असारे ने तहरीर में बताया कि पुत्री नेहा (23) की शादी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कसैला निवासी भीमशंकर पुत्र बहराम के साथ सात जुलाई 2020 को हुई थी। कामकाज की तलाश में भीम शंकर करीब ढाई माह पूर्व दिल्ली गया था।
विज्ञापन


घटना के दिन परिवार के लोग सुबह सात बजे एक आयोजन के सिलसिले में बाहर गए थे। घर पर नेहा अकेली थी। इसी दिन गांव के ही एक व्यक्ति ने नेहा के ससुर को फोन कर बताया कि घर में छत के कुंडे से उसका शव लटक रहा है। सूचना पर ससुराली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार कमरे में टीवी भी चल रहा था और दुपट्टे से शव लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव को उतार कर दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाने की तैयारी होने लगी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रास्ते में रोक लिया था और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।


मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी नेहा से दहेज में 50 हजार रुपये व बुलेट की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और गला दबाकर जान से मार डाला। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed