{"_id":"60d3f5b68ebc3e3345470649","slug":"effect-of-cluster-campaign-25-thousand-people-got-vaccine-of-covid-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर अभियान का असर: तीसरे दिन भी 25 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर अभियान का असर: तीसरे दिन भी 25 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों में दिखा उत्साह
Thu, 24 Jun 2021 08:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:32 AM IST
सार
युवा से लेकर 45 वर्ष से ऊपर के लोग भी टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं आगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण की रफ्तार अब तेज हो गई है। क्लस्टर अभियान का असर टीकाकरण पर दिखने लगा है। यही वजह है कि लगातार तीसरे दिन 25 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। खास बात यह है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी टीकारकण के लिए आगे रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि बुधवार को 25544 लोगों ने कोविड का टीका लगवा लगवाया है। इसमें 24253 को पहली डोज और 1291 को दूसरी डोज लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक 150 से अधिक बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह से ही लाइन लग गई थी। उम्र का बंधन समाप्त होने के कारण अब किसी भी बूथ पर कोई भी टीका लगवा सकता है। इसका नतीजा यह है कि अब सभी बूथों पर लक्ष्य पूरा हो जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि बुधवार को सबसे अधिक खजनी ब्लॉक में लोगों ने टीका लगवाया है।
यहां पर 2448 लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए हैं। जबकि दूसरे नंबर कैंपियरगंज ब्लॉक में 2246 लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि जंगल कौड़िया में 2141, ब्रह्मपुर में 2107, पाली में 1890, बेलघाट में 1730 और पिपराइच में सबसे कम 1560 लोगों ने टीका लगवाया है। बताया कि अब किसी भी बूथ पर युवा या फिर 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीका लगवा सकते हैं। युवाओं को भी अब स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा युवाओं के लिए भी शुरू कर दी गई है।