फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Four thousand candidates appeared for entrance examination

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छह केंद्रों में चार हजार अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

Tue, 18 Jul 2023 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 18 Jul 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University Four thousand candidates appeared for entrance examination
DDU - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को दो पालियों में छह केंद्रों में हुई स्नातक, परास्नातक व स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की सुचिता को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व नियंता मंडल के सदस्य सक्रिय रहे।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीएससी बॉयोलॉज/ होम साइंस में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 3171 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमए समाजशास्त्र एवं पीजी डिप्लोमा इन सोशल वर्क तथा एमएससी बॉटनी में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसमें 710 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासनिक भवन में संचालित कंट्रोल रूम सक्रिय रहा। किसी कारण वश जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र नहीं निकलवा पाए थे, उनको कंट्रोल रूम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट उपलब्ध कराया। स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत मंगलवार को सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीकॉम और दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमएससी जूलॉजी/एक्वाकल्चर एवं एमए हिंदी की परीक्षाएं होंगी।

बीए द्वितीय सेमेस्टर समाजशास्त्र की मौखिकी परीक्षा 20 से

गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय की मौखिकी परीक्षा 20 जुलाई से समाजशास्त्र विभाग में होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विभागीय सूचना पट्ट पर चस्पा है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. सुभि धुसिया ने दी है।

बीकॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 20 व 21 को
 गोरखपुर विश्वविद्यालय बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 20 जुलाई को होगी। यह जानकारी कामर्स के डीन श्रीवर्धन पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed