फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Result of entrance exam will be released from today

गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज से जारी होगा प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसलिंग सात से

Tue, 01 Aug 2023 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से शुरू प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई तक चली। सोमवार को अंतिम प्रवेश परीक्षा कराने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुट गया। पहले स्नातक का परीक्षा परिणाम आने की संभावना है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Result of entrance exam will be released from today
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। मंगलवार से परीक्षा परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएगा। 6 अगस्त तक सभी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद 7 अगस्त से प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से शुरू प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई तक चली। सोमवार को अंतिम प्रवेश परीक्षा कराने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुट गया। पहले स्नातक का परीक्षा परिणाम आने की संभावना है। विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मोहब्बत का अंजाम: लिव इन में रही बेटी फिर प्रेमी से बात करने पर अड़ी, नाराज पिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: अंतिम दिन 201 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाओं के अंतिम दिन सोमवार को कुल 232 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 201 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दो पालियों में परास्नातक पत्रकारिता, एमए उर्दू और न्यू मीडिया एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: मनीष गुप्ता हत्याकांड: नामजद पांचों पुलिसकर्मियों को मिली तैनाती, व्यापारी की हत्या में बनाए गए थे आरोपी

परास्नातक पत्रकारिता की परीक्षा में शामिल हुए अतुल, अनुराग, विशाल, निवेदिता और अदिती ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेरिट कम रहेगी। वहीं, डिजास्टर मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्स में प्रतिभाग करने वाले आकृति, अखिलेश और राहुल ने बताया कि पेपर आसान था, संभावना है कि दाखिला हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed