फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education admission

गोविवि: कॉउंसलिंग के बाद शुल्क जमा नहीं होने से छात्र परेशान, प्रवेश को लेकर संशय

Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
education admission
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023- 24 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पहले तीन दिनों तक स्नातक विषयों के लिए छात्रों का प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ और उन्हें शुल्क के लिए 10 अगस्त तक लिंक आने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। उनको 48 घंटे के अंदर शुल्क जमा करना था, लेकिन प्रथम चरण की काउंसिलिंग पूरा हुआ चार दिन से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो उन्हें कोई लिंक भेजा है और न ही उनके प्रवेश लॉगइन में ही लिंक सक्रिय दिखा रहा हैं। छात्र प्रवेश के लिए परेशान हैं, लेकिन उनके सवालों का जवाब देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


स्नातक प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 9 अगस्त को पूरी हो गई विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 7 से 9 अगस्त तक हुई काउंसिलिंग के लिए 10 अगस्त तक शुल्क जमा करना था। काउंसिलिंग के वक्त स्टूडेंट्स से कहा गया कि अगर आपने इस टाइम के अंदर शुल्क जमा नहीं किया तो आपकी सीट रिक्त कर दी जाएगी। अब छात्र को यह डर सता रहा है कि उन्होंने अगर पेमेंट नहीं किया तो कहीं उनका एडमिशन कैंसिल न कर दिया जाए।
विज्ञापन


मानसी त्रिपाठी ने 9 अगस्त को बीए में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराया, उस समय दो दिन में लिंक आने पर शुल्क जमा करने की बात कही। 13 अगस्त तक लिंक नहीं आया। छात्र आशीष शर्मा ने बताया कि बीकॉम में काउंसिलिंग के बाद से वह लिंग के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वे दिनभर विश्वविद्यालय की वेबसाइट को चेक कर रहे हैं, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश परीक्षा वाले सेक्शन में दी गई है जानकारी

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा वाले सेक्शन में शुल्क जमा करने के लिए जल्द ही लिंक भेजने की जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। बहुत ही जल्द छात्र शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed