{"_id":"6572b462d890cc77d0046ae7","slug":"e-rickshaws-not-run-haphazardly-on-roads-traffic-jam-at-intersections-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़कों पर बेतरतीब न चलें ई-रिक्शा, चौराहों पर जाम लगा तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़कों पर बेतरतीब न चलें ई-रिक्शा, चौराहों पर जाम लगा तो खैर नहीं
Fri, 08 Dec 2023 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:44 AM IST
सार
एसएसपी ने कहा कि ई-रिक्शा को कई नाबालिग भी चला रहे हैं, अभियान चलाकर इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस सुनिश्चित करें कि चौराहे के आसपास या फिर मुख्य मार्ग पर कहीं पर भी अतिक्रमण की वजह से जाम न लगने पाए।
विज्ञापन
जाम को लेकर निरीक्षण करते डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में रोजाना लग रहे जाम से निपटने के उपाय तलाशने के लिए डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मातहतों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। दोनों ही अफसरों ने साफ कहा कि ई-रिक्शा, ऑटो बेतरतीब न चलने पाएं। सभी के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाए। अगर कोई नाबालिग चलाते मिले तो कार्रवाई की जाए। जाम से निजात के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए और चौराहों पर जाम न लगने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बाईं लेन खाली रखने के लिए जीडीए की ओर से स्थायी बोल्डर लगाए जाएंगे, क्योंकि प्लास्टिक की बैरिकेडिंग टूट जाती है और बीच से लोग इधर-उधर भी हो जाते हैं। इस वजह से यहां पर स्थायी समाधान किया जाएगा। मोहद्दीपुर में सड़क किनारे लगे गाडर को हटाया जाएगा। रास्ते से पोल को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि ई-रिक्शा को कई नाबालिग भी चला रहे हैं, अभियान चलाकर इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस सुनिश्चित करें कि चौराहे के आसपास या फिर मुख्य मार्ग पर कहीं पर भी अतिक्रमण की वजह से जाम न लगने पाए। ऐसा पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। दुकानों के बाहर हर लोग सामान रखकर जाम लगा देते हैं, इन्हें पहले चेताया जाए और नहीं मानने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
ये लिए गए फैसले
- मोहद्दीपुर में सड़कों के किनारे से पोल को व्यवस्थित किया जाएगा, गाडर को काटकर हटाया जाएगा।
- ई-रिक्शा, ऑटो की मनमानी पर रोक लगेगी, कहीं पर भी वाहन रोके तो कार्रवाई की जाएगी।
- चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी, सवारी उतारे-चढ़ाए तो सीज किया जाएगा।
- अभियान चलाकर ई-रिक्शा के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाए।
- दुकानों के बाहर से अतिक्रमण को हटाया जाए, नहीं मानने वालों पर जुर्माना और केस दर्ज किया जाए।
- ठेले-रेहड़ी वालों को सड़क से पीछा किया जाए, ताकि उनकी वजहों से जाम न लगने पाए।
- ट्रांसपोर्टनगर, काली मंदिर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौक की बाईं लेन फ्री कराने की व्यवस्था करें।