फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to strong winds the sun disappeared, minimum temperature dropped

Gorakhpur News: हवाओं की तेजी से बेसअर हुई धूप, न्यूनतम तापमान गिरा

Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Due to strong winds the sun disappeared, minimum temperature dropped
- सामान्य से साढ़े पांच डिग्री अधिकतम तापमान, तो न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री कम
विज्ञापन

- झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अनुमान, 12 मई से आसमान साफ रहने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। कभी बदली राहत दे रही है तो कभी धूप परेशानी भी बढ़ा रही है। मगर बुधवार को तेज धूप के बाद भी गर्मी ने लोगों को परेशान नहीं किया। तेज हवाओं की वजह से धूप की तेजी कम रही और लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिन अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। बदली और धूप के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं इस दौरान बारिश की भी संभावना है। ऐसे में तापमान में भी स्थिरता बनी रहेगी। विभाग ने 12 मई के बाद आसमान साफ होने के साथ ही तापमान में वृद्धि की आशंका जताई है।
मौसम की उठा-पटक के बीच बुधवार को सुबह से ही मौसम सुहवाना रहा। मंगलवार को बदली और बारिश का असर बुधवार को भी नजर आया और ठंडी हवा के झोंकों से लोगों को राहत मिली। हालांकि इस बीच धूप भी खिली, लेकिन तेज हवाओं ने इसे बेअसर कर दिया। दिन भर धूप के बाद भी लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। मौसम के इस रुख की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली का उछाल देखने को मिला और यह 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, यह मई में रहने वाले सामान्य तापमान के मुकाबले 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इतना ही नहीं, मंगलवार को हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को जिले में कहीं पर भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद रविवार को भी बारिश के आसार हैं। 12 मई से आसमान साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed