फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drunken youth enters school with hockey stick; panic among children.

Gorakhpur News: शराब के नशे में हॉकी स्टिक लेकर स्कूल में घुसा युवक, बच्चों में दहशत

Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth enters school with hockey stick; panic among children.
भगवानपुर/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शराब के नशे में धुत गांव के ही युवक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में नियमित कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान शैलेंद्र पहुंचा। हॉकी स्टिक लेकर स्कूल परिसर में पहुंच गया। आरोप है कि उसने बच्चों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे छात्र-छात्राएं घबरा गए और कुछ समय के लिए पढ़ाई बाधित हो गई। प्रधानाध्यापक रामबदन मौर्य पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शराब के नशे में था और उसका व्यवहार काफी आक्रामक था। घटना का वीडियो विद्यालय परिवार के पास सुरक्षित है। मामले में प्रधानाध्यापक ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed