{"_id":"625a5585a1414d6fd151b23d","slug":"drone-cameras-monitoring-cleaning-of-drains-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ड्रोन कैमरों से हो रही नालों की सफाई की निगरानी, बारिश में जलभराव से बचाने के लिए कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ड्रोन कैमरों से हो रही नालों की सफाई की निगरानी, बारिश में जलभराव से बचाने के लिए कार्य शुरू
Sat, 16 Apr 2022 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर के सभी 256 नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी विशेष अभियान चलाकर गोड़धोइया नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। इसकी 70 प्रतिशत तक सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : pixabay
विस्तार
शहर में छोटे, बड़े और मझोले कुल 256 नाले-नालियों की सफाई की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। बारिश में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने 15 जून तक इन नालों की सफाई का लक्ष्य रखा है। नगर निगम ने तल्लीझाड़ सफाई भी शुरू करा दी है। बड़ी-छोटी पोकलेन मशीनों के अलावा करीब 200 सफाई कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
शहर के सभी पांच जोन में नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जोन-1 में 20 मझोले नालों में से मोहद्दीपुर से बिग बाजार तक के नाले की सफाई पूरी हो चुकी है। वहीं, 30 छोटे नालों में से 23 की सफाई पूरी हो चुकी है। जोन-2 में रामगढ़ताल से पैडलेगंज बुद्ध गेट, फिराक गोरखपुरी चौक, अलहदादपुर, छोटे काजीपुर होते हुए सीआईडी पुलिया, मदीना मस्जिद, रेती पुलिया, कौवादाह किराना मंडी होते हुए साहबगंज तक बड़े नाले की करीब 60 प्रतिशत सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी तरह जोन-3 में 14 मझोले नाले में से दो की और 34 छोटे नालों में से 17 की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। जोन-4 में बड़े-छोटे नालों में करीब 50 प्रतिशत की सफाई पूरी हो चुकी है। जोन-5 में गोड़धोइया नाले की सफाई चल रही है। जहां तक पोकलेन मशीन से सफाई संभव है, वहां पोकलेन मशीन से नाले की सफाई हो रही है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर के सभी 256 नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी विशेष अभियान चलाकर गोड़धोइया नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। इसकी 70 प्रतिशत तक सफाई हो चुकी है। जहां पोकलेन का जा पाना संभव नहीं, वहां आदमी लगाकर सफाई कराई जा रही है।