फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DRI raids Hindi Bazaars bullion market gold and silver stocks inspected

गोरखपुर: हिंदी बाजार की सराफा मंडी में डीआरआई का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले

Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
सार

बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम के पहुंचने से सराफा मंडी में हलचल मच गई। शुरुआत में कारोबारी छापे को लेकर आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई होने का अनुमान लगाते रहे।

विज्ञापन
DRI raids Hindi Bazaars bullion market gold and silver stocks inspected
घंटाघर स्थित दुकान पर छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त और तस्करी को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदी बाजार की सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा। टीम देर शाम तक प्रतिष्ठान में सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करती रही।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब टीम ने शुरू की कार्रवाई
लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित बुद्ध गलाई (एसकेआर) फर्म पर शाम करीब पांच बजे कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक संबंधित फर्म में लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। पिछले कुछ समय से इसकी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी की नजर होने की चर्चा थी।
विज्ञापन


बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम के पहुंचने से सराफा मंडी में हलचल मच गई। शुरुआत में कारोबारी छापे को लेकर आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई होने का अनुमान लगाते रहे। बाद में कार्रवाई डीआरआई की होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी गली में डीआरआई की छापेमारी की जानकारी है। हालांकि, इस संबंध में सराफा मंडल से कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। देर शाम तक कार्रवाई के निष्कर्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। - गणेश वर्मा, सराफा मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed