फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dream of home of seven thousand people of Gorakhpur city will come true

Budget: गोरखपुर शहर के सात हजार लोगों का घर का सपना होगा साकार, 80 लाख प्रधानमंत्री आवास को मंजूरी

Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने कहा कि शहर में प्रधानमंत्री आवास के लिए करीब सात हजार लोग पात्र पाए गए हैं। बजट में प्रावधान के बाद अब इनके लिए आवासों की डीपीआर तैयार कराई जाएगी। चुनाव बाद ही इसकी संभावना है।

विज्ञापन
dream of home of seven thousand people of Gorakhpur city will come true
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के सात हजार लोगों का अपने घर का सपना साकार होगा। सर्वे में प्रधानमंत्री आवास के लिए शहर के इन लोगों को पात्र पाया गया है। बजट में इसके लिए फंड के प्रावधान का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में केंद्रीय बजट में कुल 80 लाख प्रधानमंत्री आवास का प्रावधान किए जाने के बाद आने वाले समय में सभी पात्र लोगों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर में करीब 31 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से करीब 24 हजार आवास बन कर तैयार हो चुके हैं। वहीं शहर के सात हजार लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सर्वे में प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र पाया गया है। ऐसे में जल्द ही कार्यदायी एजेंसी के जरिए इनके आवासों के लिए डीपीआर तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अभी 4,500 आवासों के निर्माण का चल रहा काम

शहर में स्वीकृत करीब 4,500 आवासों के निर्माण का काम चला रहा है। इसके लिए 10 मार्च के बाद फंड आने की संभावना है। जल्द ही जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से इन आवासों की जियो टैगिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने कहा कि शहर में प्रधानमंत्री आवास के लिए करीब सात हजार लोग पात्र पाए गए हैं। बजट में प्रावधान के बाद अब इनके लिए आवासों की डीपीआर तैयार कराई जाएगी। चुनाव बाद ही इसकी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed