फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dreaded leopard imprisoned in cage of Forest Department in Maharajganj

महराजगंज: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ, 14 दिन पहले एक बालक को उतारा था मौत के घाट

Wed, 08 Dec 2021 10:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

वन कर्मी कई दिनों से जंगल के किनारे निगरानी कर रहे थे। 14 दिन पहले हुई घटना के बाद से ही जंगल के किनारे बसे गांव के लोग तेंदुए के डर से सहमे थे।

 

विज्ञापन
dreaded leopard imprisoned in cage of Forest Department in Maharajganj
महराजगंज में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 14 दिन बाद बुधवार की सुबह तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। जिले के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ीघाट बीट के सेमरहवा गांव के पास टेगरहना टोला में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है। इसके बाद वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को डीएफओ कार्यालय स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे टेगरहना टोला के पास पिंजरे में तेंदुए की गुर्राहट सुनकर लोग सहम गए। जानकारी मिलते ही वहां वन कर्मियों की टीम पहुंची और गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों ने पिंजरे में एक बकरी बांध रखा था, जिसे खाने के लिए तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश किया और कैद हो गया।
विज्ञापन

 
वन कर्मियों ने बताया कि करीब 14 दिन पहले तेंदुआ एक बालक को मार डाला था। इसके बाद एक महिला व गाय पर भी हमला कर घायल कर दिया था। जिससे जंगल के किनारे बसे गांव के लोग दहशत में थे। घटना के बाद से ही वन कर्मियों की टीम जंगल के किनारे निगरानी बढ़ा दी और लोग भी सतर्क हो गए थे। तेंदुए को पकड़ जाने के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने से काफी राहत मिली है। घटना के बाद से ही लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण महेंद्र यादव, संदीप, चंद्रावती, बन्नी, कांति, आशा आदि ने कहा कि तेंदुआ जब तक पकड़ा नहीं गया था, तब तक बहुत डर लग रहा था। अब राहत मिली है।


रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए डीएफओ कार्यालय पहुंचाया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed