फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drains remain uncovered; accidents continue to occur.

Gorakhpur News: नाले ढके नहीं, हादसे रुके नहीं

Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drains remain uncovered; accidents continue to occur.
गोरखपुर। शहर में खुले नाले हादसों का सबब बने हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद कई स्थानों पर नालों को ढकने और स्लैब के बीच की गैपिंग भरने का काम नहीं हो सका है। रविवार पूर्वांह्न 11 बजे मदरसा चौराहे के पास खुले नाले में गिरने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। नाला काफी गहरा और खुला बताया जा रहा है। इससे एक दिन पहले बरगदवां में डेढ़ साल की बच्ची नाले में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

लगातार हादसों के बाद नगर आयुक्त अजय जैन ने शहर के सभी खुले नालों को ढकने और स्लैब के बीच की गैपिंग भरने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद रविवार को कई प्रमुख इलाकों में स्थिति में सुधार नहीं दिखा। सिविल लाइंस में कई जगह नाले खुले हैं या स्लैब के बीच काफी दूरी है। आसपास विद्यालय होने के कारण यहां से बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले नाले हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

कई इलाकों में खुले हैं नाले : चौरहिया गोला स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के पास भी नाला खुला मिला। असुरन रोड, खजांची के पास बाईपास और भरवलिया में भी कई जगह नाले खुले मिले। इन स्थानों पर लोगों की लगातार आवाजाही रहती है। बरगदवां में हादसे के बाद संबंधित नाले को ढक दिया गया है, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में खुले नालों और स्लैब के बीच गैपिंग से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद भी काम अधूरा : हादसों के बाद नगर आयुक्त ने खुले नालों को तत्काल ढकने और स्लैब के बीच की गैपिंग भरने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर रविवार तक काम शुरू नहीं हुआ था। इससे नगर निगम के आदेश के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed