फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dragon caught by Forest department team in gorakhpur

इस एक वजह से दो दिनों तक दहशत में रहे ग्रामीण, इस विभाग से मांगी गई मदद

Mon, 04 May 2020 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 May 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Dragon caught by Forest department team in gorakhpur
इस अजगर को देखकर दहशत में आए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर सुरस में सोमवार को अजगर निकलने से ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर सुरस निवासी आनंद राय के मकान के बगल में स्थित पोखरे में दो दिन पहले एक विशाल अजगर करीब 12 फीट का दिखा। अजगर को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए और उसे पकड़ने की कोशिश किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान अजगर पोखरे के पास स्थित एक टीले के बिल में घुस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम खाली हाथ वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया अजगर

सोमवार को वन रक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में राजेश यादव, रामानंद यादव, सर्वजीत गांव पहुंचे और टीले का जेसीबी से खुदाई कराया तो बिल में अजगर दिखाई दिया। अजगर को बोरे में भर कर वन विभाग की टीम साथ लेकर चली गई। इस दौरान अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।

रेंजर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अगजर को पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम उसे जंगल मे छोड़ने के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed