फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dowry murder case against teacher mother father and sister-in-law of St Andrew Degree College

Gorakhpur: सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के शिक्षक, मां, पिता और भाभी पर दहेज हत्या का केस

Sun, 20 Nov 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Nov 2022 10:57 AM IST
सार

सुमेर सागर के रहने वाले मक्खन गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता की शादी फर्टिलाइजर की रहने वाली ज्योति गुप्ता (27) से जनवरी 2020 में हुई थी। शुक्रवार की शाम ज्योति का शव घर में फंदे से लटकते हुए मिला था। ज्योति के भाई गोलू ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।
 

विज्ञापन
Dowry murder case against teacher mother father and sister-in-law of St Andrew Degree College
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर की रहने वाली महिला की मौत के मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने भाई की तहरीर पर शिक्षक पति, ससुर, सास और जेठानी के दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शनिवार को परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुमेर सागर के रहने वाले मक्खन गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता की शादी फर्टिलाइजर की रहने वाली ज्योति गुप्ता (27) से जनवरी 2020 में हुई थी। शुक्रवार की शाम ज्योति का शव घर में फंदे से लटकते हुए मिला था। ज्योति के भाई गोलू ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि शादी के छह माह बाद से ही ससुराल वाले बहन को मारते-पीटते थे। स्थिति ऐसी थी कि हम लोगों से बात नहीं करने देते थे। किसी तरह अगर बात करती थी, तो उस पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। चार दिन पहले बात हुई थी तो उसने तबीयत खराब होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के आरोप पर पुलिस ने पति मनोज गुप्ता, ससुर मक्खन गुप्ता, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज कर किया है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ दुर्गेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed