फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Domestic electricity was burning in Chaurichaura's hospital and school, investigation done and found guilty.

Gorakhpur News: अस्पताल और विद्यावलय में जल रही थी घरेलू बिजली, दोषी मिलने पर इन सभी पर हुई कार्रवाई

Sun, 03 Mar 2024 03:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

गोरखपुर के चौरीचौरा बिजली खंड क्षेत्र में एक निजी अस्पताल और विद्यावलय में घरेलू बिजली उपभोग की जा रही थी। चेयरमैन ने करवाई जांच, मिले दोषी। अधिशासी अभियंता और दो तकनीकी कर्मी निलंबित, दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, जबकि दो अवर अभियंताओं को चार्जशीट जारी की गई।

विज्ञापन
Domestic electricity was burning in Chaurichaura's hospital and school, investigation done and found guilty.
उप्र. पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर स्थित चौरीचौरा खंडक्षेत्र के एक अस्पताल और हैप्पी मार्डन स्कूल में घरेली बिजली कनेक्शन से बिजली प्रयोग होने की जांच में दोषी पाए जाने पर अभियंताओं पर कार्रवाई  हुई है। अधिशासी अभियंता चौरीचौरा मनीष झा एक दिन पहले ही निलंबित कर दिए गए।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, दो अवर अभियंता को चार्जशीट और दो तकनीकी कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा बिलिंग कंपनी क्वैश क्रॉप के दो मीटर रीडरों को हटाए जाने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने दोनों परिसर की जांच का निर्देश दिया था। इसपर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने 26 फरवरी को वाराणसी के अभियंताओं और आजमगढ़ की विजिलेंस टीम ने चौरी चौरा खंड क्षेत्र में छापेमारी करवाई। यहां प्रीती हास्पिटल और हैप्पी माडर्न स्कूल में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का उपभोग मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने इसकी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक और चेयरमैन को भेजी थी। बुधवार शाम प्रबंध निदेशक ने चौरी चौरा खंड के अधिशासी अभियंता मनीष झा को निलंबित कर दिया। साथ ही जेई और एसडीओ पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया था। इसके बाद से ही विभाग अपने अधिकारियों को बचाने में जुटा था। लेकिन एमडी ने मामले में फिर से अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, तब जाकर शनिवार को कार्रवाई हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed