फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dogs eated young man dead body in BRD medical college gorakhpur

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरा मरीज, नाक-कान, आधा सिर व चेहरा खा गए कुत्ते

Sat, 20 Mar 2021 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Mar 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Dogs eated young man dead body in BRD medical college gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक युवक शनिवार तड़के चार बजे दूसरी मंजिल स्थित शौचालय के दरवाजे की खिड़की से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह गार्डों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की नाक, कान के साथ ही सिर का आधा हिस्सा भी गायब है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर में घूमने वाले कुत्तों ने नाक, कान और सिर खा डाला है। युवक की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पश्चिमी तूराबाड़ी के रहने वाले राजेंद्र के पुत्र संजय (32) के रूप में हुई है। वह खोराबार थाना क्षेत्र के नदुआ बालू घाट पर मुंशी का काम करता था। पेट में दिक्कत होने पर उसे 16 मार्च को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसका वार्ड नंबर नौ के बेड नंबर 21 पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


संजय की मां यशोदा देवी ने बताया कि वह रात में उसकी देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज में ही रुकी थीं। सुबह चार बजे उसने बेचैनी की शिकायत की और पानी मांगा। उसे पानी दिया तो उसने शौचालय जाने की बात कही। इसके बाद वह शौचालय चला गया और काफी देर तक नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की है। नीचे आई तो लोगों ने बताया कि वह फर्श पर गिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय जिस टॉयलेट को इस्तेमाल करने गया था उसकी खिड़की में जाली नहीं है। सुबह टॉयलेट की खिड़की खुली मिली। माना जा रहा है संजय खिड़की से गिरकर मर गया होगा। कुछ लोगों का कहना है कि वहां कई कुत्ते उसके शरीर को नोंच रहे थे। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed