{"_id":"5f818c9eddc21013f579227e","slug":"doctor-supporters-attacked-on-bjp-leader-in-hospital-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीज की पैरवी करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, डॉक्टर के समर्थकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीज की पैरवी करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, डॉक्टर के समर्थकों ने पीटा
Sat, 10 Oct 2020 03:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पैरवी करने पहुंचे भाजपा नेता पर डॉक्टर के समर्थकों में झड़प हो गई। आरोप है कि डॉक्टर के समर्थकों ने उन्हें अस्पताल परिसर में दौड़ाकर पीटा। घटना से आहत भाजपा नेता विनीत त्रिपाठी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन स्थिति का जायजा ले रही है।
ये है पूरा मामला
कप्तानगंज सीएचसी क्षेत्र के ओझागंज की लड़की विंध्यवासिनी को पिछले कई दिनों से बुखार था। इलाज के लिए उसके पिता हरिश्चंद्र कप्तानगंज सीएचसी ले गए थे। हरिश्चंद्र ने भाजपा नेता विनीत त्रिपाठी से शिकायत की कि अस्पताल में बेटी को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस पर विनीत त्रिपाठी पैरवी के लिए सीएचसी पहुंचे थे।
इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने डॉक्टर की जांच की मांग शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान डॉक्टर के समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया और भाजपा नेता को डॉक्टर समर्थक पीटने लगे।
विज्ञापन
पूरी घटना का वीडियो थोड़ी देर में ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आरोप है कि पिटाई करने वालों को सीएचसी के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने बुलाया था।
इसके उलट सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार ने भाजपा नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मौके पर एसडीएम हरैया के साथ भारी पुलिस बल पहुंच गया है।