फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor and family awaiting corona report of newborn in BRD

बीआरडी में हुआ है कोरोना संक्रमित महिला का सफल ऑपरेशन, अब नवजात के रिपोर्ट का है इंतजार

Tue, 07 Jul 2020 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Doctor and family awaiting corona report of newborn in BRD
कोरोना वायरस।

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में सोमवार को किए गए पहले ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन मां के संक्रमित होने के कारण एहतियात के तौर पर मंगलवार को नवजात का नमूना जांच के लिए भेजा गया। एक से दो दिनों में रिपोर्ट आएगी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों आईसीयू में हैं। परिजन और डॉक्टर नवजात के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
चिलुआताल की रहने वाली 30 वर्षीय महिला रविवार को प्रसव कराने बीआरडी पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। इमरजेंसी में एंटीजन किट से महिला की कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इस बीच महिला को रक्तस्राव शुरू हो गया। डॉक्टरों ने उसे फौरन कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद एनेस्थीसिया के डॉ. नरेंद्र देव, गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य के मार्गदर्शन में डॉ. अंवेषिका, जूनियर डॉ. साक्षी, ओटी टेकिभनशियन पवन, नर्स मधु, रंजना के अलावा डॉ. अजीत, डॉ. अनिल और डॉ. राजकिशोर सिंह का ऑपरेशन में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। नवजात का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed