फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM inspection flood section in Basti investigation of financial records

बस्ती: डीएम के निरीक्षण में खुली बाढ़ खंड की पोल, वित्तीय अभिलेखों के जांच का निर्देश

Wed, 12 Feb 2020 08:57 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
DM inspection flood section in Basti investigation of financial records
निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला।

जिले के बाढ़ खंड कार्यालय में वित्तीय नियमों का अनुपालन न होने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। अनियमितता की पोल खुलने पर डीएम ने वित्तीय अभिलेखों की जांच का निर्देश मुख्य कोषाधिकारी को दिया है। चेतावनी दी है कि यदि गंभीर अनियमितता पाई गई तो शासन को स्पेशल वित्तीय आडिट की संस्तुति देंगे। इस दौरान उन्होंने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह दो कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


निरीक्षण में डीएम ने पाया कि कार्यालय की कई आलमारियां विभिन्न जांच संबंधी पत्रावलियों से भरी हैं। निर्देश दिया कि एक सप्ताह में सभी अभिलेखों का डिजिटाईजेशन कराकर सूचित करें जो पुरानी पत्रावलियां हैं उनका निस्तारण कराएं। प्रत्येक रविवार को कार्यालय में सफाई अभियान चलाएं। डीएम ने यह भी पाया कि कार्यालय में आवश्यकता से अधिक लिपिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वे सही आकलन कर रिपोर्ट विभाग के अधीक्षण अभियंता को भेजें। डीएम ने फोन पर ही अधीक्षण अभियंता को वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर अतिरिक्त कर्मियों को हटाकर काम की जगह पर स्थानांतरित करें। सहायक अभियंता के कार्यालय के निरीक्षण में वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के भुगतान लंबित पाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता ज्ञानधर प्रसाद इसके बारे में समुचित जवाब नहीं दे पाये। बिलों के निरीक्षण में भी डीएम को वित्तीय अनियमितता नजर आई, उन्होंने सीटीओ श्रीनिवास त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम लगाकर पूरे कार्यालय के वित्तीय अभिलेखों का निरीक्षण करें एवं रिपोर्ट दें। सहायक अभियंता कार्यालय में कार्यरत अशोक सिंह के चार्ज का भी जांच करने का मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिया है।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जिलेदार चक्रधारी के पास जमीन खरीद का कोई नक्शा, रजिस्टर, रिकार्ड नहीं है। जबकि बाढ़ खण्ड द्वारा बंधा निर्माण के लिए कई स्थानों पर काश्तकारों से जमीन खरीद की जा रही है। अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि वे भूमि खरीद की जानकारी संबंधित सब डिविजन के अमीनों से प्राप्त करते हैं। डीएम ने लेटर भेजने व डायरी मेंटेन करने के लिए तैनात लिपिक ओम नारायण की आलमारी बेतरतीब पाई। वे वर्ष 2018-19 को डिस्पैच रजिस्टर भी नहीं दिखा सके। डीएम ने जिलेदार व डिस्पैचर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed