फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM gets angry over construction of AYUSH hospital, warns of action

Gorakhpur News: आयुष चिकित्सालय के निर्माण पर नाराज हुए डीएम, दी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 05 Jan 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
DM gets angry over construction of AYUSH hospital, warns of action
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने रविवार को जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। हार्बर्ट बंधे के पास निर्माणाधीन एकीकृत आयुष चिकित्सालय के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण के क्रम में मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में रह रहे बच्चों और प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, भोजन, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था व गंदगी मिलने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कोनी स्थित निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के आवासीय, अनावासीय व पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के निर्माण कार्यों को देखा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि परिसर में वाटर लॉगिंग की समस्या न हो इसका भी ध्यान रखें। मैनपावर की संख्या बढ़कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। तालनदोर स्थित निर्माणाधीन वेटरनरी कॉलेज, अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके बाद तालनदोर स्थित कान्हा गौशाला तथा बृहद गौ संरक्षण का निरीक्षण किया। यथाशीघ्र गौशाला को संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति, आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम ने उच्च शिक्षा दृष्टिबाधित छात्रों के छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पूरे कैंपस की साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed