फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diwali and Chhath puja Banks will remain closed for nine days this month

Bank Holidays in November 2023: इस महीने नौ दिन बंद रहेंगे बैंक...निपटा लीजिए जरूरी काम

Wed, 01 Nov 2023 01:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों में नौ दिनों का अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, शनिवार के अलावा त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों में लाेगों को एटीएम से रुपये निकालने में दिक्कत न हो। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Diwali and Chhath puja Banks will remain closed for nine days this month
गोरखपुर में बैंक बंद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धनतेरस, दिवाली और छठ के बीच इस माह सरकारी दफ्तराें और बैकों में नौ दिन की छुट्टी रहेगी। त्योहारों के मद्देनजर एटीएम पर दबाव रहेगा। ऐसे में समय से लोगों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश की कोई कमी न होने पाए इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


नवंबर की शुरुआत करवा चौथ से हुई। हालांकि इसकी कोई छुट्टी नहीं है, पर दफ्तरों और बैंकों में उपस्थिति पर असर दिखेगा। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, द्वितीय और चतुर्थ शनिवार और रविवार के अवकाश शामिल हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस महीने नौ दिन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति की हत्यारोपी प्रेमी के लिए रखेगी करवा चौथ व्रत, जेलकर्मी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
 

इन तारीखों पर जिले में रहेगा अवकाश

राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश बैंकों में होने वाली छुट्टियां
05 नवंबर 2023: रविवार 05 नवंबर 2023: रविवार
11 नवंबर 2023: द्वितीय शनिवार 11 नवंबर 2023: द्वितीय शनिवार
12 नवंबर 2023: रविवार  12 नवंबर 2023: रविवार 
13 नवंबर 2023: गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023: गोवर्धन पूजा
15 नवंबर 2023: भैया दूज 15 नवंबर 2023: भैया दूज
19 नवंबर 2023: रविवार 19 नवंबर 2023: रविवार
20 नवंबर 2023: छठ पूजा 20 नवंबर 2023: चौथा शनिवार
26 नवंबर 2023: रविवार 26 नवंबर 2023: रविवार
27 नवंबर 2023 : गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023 : गुरु नानक जयंती



इसे भी पढ़ें: राहु-केतु की बदली राशि, गुरु चंडाल योग से मिली मुक्ति; जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

ऐसे निपटाएं बैंकों के अपने सारे काम

अवकाश के दिनों में बैकों का काम प्रभावित न हो। इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल एप के जरिए ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।

लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों में नौ दिनों का अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, शनिवार के अलावा त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों में लाेगों को एटीएम से रुपये निकालने में दिक्कत न हो। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed