{"_id":"5fd3921f7bf6ef143133717a","slug":"diagnostic-center-sealed-after-raid-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डायग्नोस्टिक सेंटर की आड़ में कर रहे थे अल्ट्रासाउंड, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डायग्नोस्टिक सेंटर की आड़ में कर रहे थे अल्ट्रासाउंड, सील
Fri, 11 Dec 2020 09:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:08 PM IST
सार
- कूड़ाघाट स्थित सार्थक डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- जांच के दौरान मौजूद दो युवक हुए फरार, नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
विज्ञापन
डायग्नोस्टिक सेंटर सील।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड होता मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ाघाट स्थित सार्थक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया है। विभाग की टीम ने नोटिस जारी कर सेंटर के संचालकों से जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल लिंग परीक्षण के लिए किया जा रहा था। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डीएम कार्यालय में किसी ने सेंटर की शिकायत की थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को जांच करने पहुंची तो पता चला कि दो लोग वहां पर मौजूद थे। टीम आने की सूचना पर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
इसके अलावा डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर भी क्रियाशील पाया गया। वहां पर जांच के समय तीन मरीज भी मौजूद थे। अल्ट्रासाउंड को नियमविरुद्ध पाते ही टीम ने सेंटर को सील कर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेंटर की जांच की गई तो अनियमितता मिली है। सेंटर को सील कर दिया गया है। वहीं डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मनोज का कहना है कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि मैं शहर से बाहर हूं।